..................... ओवरसीज में सिनेमाघरों में रिलीज होगी अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम | Akshay Kumar's Laxmmi Bomb to release across cinemas in Australia, New Zealand and UAE on Diwali - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार का दिवाली धमाका- इन देशों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'लक्ष्मी बम', फैंस उत्साहित

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म लक्ष्मी बम के रिलीज की जबसे घोषणा हुई है, फैंस के बीच काफी उत्साह है। लंबे समय से दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार था। भारत, अमेरिका, यूके और कनाडा में फिल्म जहां 9 नवंबर को ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर करने वाली है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई में फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जी हां, दिवाली के मौके पर फिल्म बड़ी स्क्रीन पर रिलीज हो रही है।

भारत में रहने वाले दर्शकों को जाहिर तौर पर इसका अफसोस रहेगा। अक्षय कुमार के फैंस अभी भी निर्माताओं से गुहार लगा रहे हैं कि फिल्म को ओटीटी की जगह सिनेमाघर में ही रिलीज करें।

Laxmmi Bomb

बहरहाल, राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी लक्ष्मी बम दिवाली के मौके पर, यानि की 9 नवंबर को 2020 को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध हो जाएगी। ओवरसीज में रिलीज के घोषणा के साथ ही फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है। धीरे धीरे फिल्म का प्रमोशन भी शुरु किया जाएगा। फिलहाल अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग के लिए लंदन में हैं।

'सीरियस मेन' फिल्म रिव्यू- सुधीर मिश्रा के इस प्रभावी व्यंग्य में दमदार दिखे हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X