हाउसफुल 4 के सुपरहिट होते ही अक्षय कुमार ने दिया ''हाउसफुल 5'' का हिंट !

200 करोड़ से ऊपर की कमाई के साथ फिल्म हाउसफुल 4 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। इस फ्रैंचाइजी की सभी फिल्में सफल रही हैं। वहीं, अब सुपरस्टार अक्षय कुमार ने फ्रैंचाइजी के पांचवे पार्ट यानि की हाउसफुल 5 की ओर भी हिंट दिया है। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जहां हाउसफुल फ्रैंचाइजी के कई सितारे और निर्माता साजिद नाडियाडवाला साथ नजर आ रहे हैं। लिहाजा, हाउसफुल 4 की जबरदस्त कमाई के बाद पांचवे पार्ट की उम्मीद की जा सकती है।

तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा है- Last night was a #HouseFull of fun with friends from Housefull 1, 2, 3 and 4 🕺Gearing up for 5? I don't know 😜😂

Housefull 5

इस हाउसफुल रियूनियन में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, चंकी पांडे, बॉबी देओल, कृति सैनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नाडीज और निर्देशन फरहाद सामजी शामिल हैं। सभी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

बहरहाल, 2021 जनवरी तक अक्षय कुमार बैक टू बैक फिल्मों के साथ लॉक हैं। ऐसे में फिलहाल हाउसफुल 5 की घोषणा तो की उम्मीद तो नहीं जताई जा सकती है।

इन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-

राम मंदिर- बाबरी मस्जिद मुद्दे पर फिल्म बनाएंगी कंगना रनौत- 'अपराजित अयोध्या'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X