राम मंदिर- बाबरी मस्जिद मुद्दे पर फिल्म बनाएंगी कंगना रनौत- 'अपराजित अयोध्या'
बतौर अभिनेत्री और निर्देशक नाम कमाने के बाद अब कंगना रनौत फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखने को तैयार हैं। बतौर प्रोड्यूसर कंगना रनौत की पहली फिल्म राम मंदिर- बाबरी मस्जिद मुद्दे पर आधारित होगी। फिल्म का नाम होगा 'अपराजित अयोध्या'। फिल्म की स्क्रिप्ट केवी विजेन्द्र प्रसाद लिख रहे हैं, जिन्होंने बाहुबली सीरिज लिखी है। यह अगले साल यानि की 2020 में फ्लोर पर आ जाएगी।
इस फिल्म पर बात करते हुए कंगना ने कहा- राम मंदिर सालों से चर्चित मुद्दा रहा है। मेरा जन्म 80 के दशक में हुआ था तो मैं अयोध्या के बारे में नकारात्मक तरीके से सुनते हुए बड़ी हुई हूं.. जिस भूमि पर राम का जन्म हुआ, जो बलिदानों का प्रतीक था, एक संपत्ति विवाद का विषय बन गया। इस केस ने भारतीय राजनीति को बदलकर रख दिया और फैसले ने भारत की धर्मनिरपेक्ष भावना को मूर्त रूप देते हुए सदियों पुराने विवाद को समाप्त कर दिया है।

कंगना ने कहा- मेरी फिल्म एक non-believer से believer बनने की कहानी है। मुझे यह अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए बेहतरीन विषय लगा। बहरहाल, कोई शक नहीं कि इस मुद्दे पर बनी फिल्म काफी लाइमलाइट बटोर सकती है, लेकिन बतौर निर्माता कंगना विवादों से कितनी दूर रह पातीं हैं, यह भी देखना होगा। क्योंकि राम मंदिर मुद्दा राजनीतिक के साथ साथ धार्मिक मुद्दा भी रहा है।
यहां जानें धर्म और राजनीतिक मुद्दों से जुड़ी बॉलीवुड की विवादित फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











