..................... Akshay Kumar and Katrina Kaif together in movie again, एक बार फिर खिलाड़ी अक्षय का हाथ थामेंगी कैट - Hindi Filmibeat

एक बार फिर खिलाड़ी अक्षय का हाथ थामेंगी कैट

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ एक बार फिर से एक साथ नज़र आने वाले हैं। इससे पहले इस जोड़ी ने एक के बाद एक कई सारी हिट फिल्में दी हैं। हमको दीवानी कर गये, नमस्ते लंदन, सिंह इज किंग। हालांकि इनकी आखरी फिल्म तीस मार खान बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली लेकिन इसके बावजूद इस जोड़ी को देखने को दर्शक आज भी बेताब हैं। तीस मार खान के बाद इस जोड़ी को किसी भी निर्देशक ने कास्ट नहीं किया लेकिन अब इतने समय बाद संजय लीला भंसाल अपनी फिल्म में इस जोड़ी को कास्ट करने जा रहे हैं।

संजय लीला भंसाली की ये नयी फिल्म किसी साउथ की फिल्म का रीमेक होगी। संजय चाहते हैं कि उनकी इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ही एक्ट करें। इससे पहले भी संजय लीला भंसाली ने अक्षय कुमार के साथ राउडी राठौर जैसी हिट फिल्म दी थी जोकि साउथ की रीमेक थी। उसके बाद अब एक बार और संजय लीला भंसाली किसी साउथ की हिट फिल्म का रीमेक करके सेफ गेम खेलना चाहते हैं। साथ ही कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की ऑलरेडी हिट जोड़ी को कास्ट करके वो और भी सेफ होने का प्लान कर रहे हैं।

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ पिछले साल काफी प्रॉफिट में रहे। जहां अक्षय कुमार ने 'राउडी राठौर' और 'हाउसफुल 2' से बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का परचम लहराया वहीं कैटरीना कैफ ने भी 'एक था टाईगर', 'जब तक है जान' जैसी हिट फिल्में देकर खुद को बॉलीवुड की मल्लिका साबित कर दिया। अब खबर है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म में एक बार फिर से अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर कैटरीना भी काफी उत्साहित हैं और अक्षय के साथ हिट फिल्म देकर इस साल भी अपना नाम टॉप की एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल करना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X