..................... Akshay Kumar hints the story line of ready to release film Baby - Hindi Filmibeat

BABY:एक 'बेबी' मिशन और सात दिन में सिमटी है अक्षय कुमार की बेस्ट फिल्म

अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म बेबी के लिए बहुत उत्साहित हैं और ऐसा माना जा रहा है कि नीरज पांडे की यह फिल्म अभिनय के लिहाज़ से अक्षय की सर्वश्रेष्ठ है। फिल्म है 20 - 24 लोगों के बारे में जिन्हें एक हाई रैंक कमांडर एक साथ लेकर आते हैं, एक मिशन के लिए। और यह ग्रुप ऐसा है जो है ही नहीं। यानि कि टॉप सीक्रेट।

फिल्म में यूं तो कोई बेबी नहीं है लेकिन चूंकि मिशन बिल्कुल नया है इसलिए उसका नाम है बेबी। वहीं इस ग्रुप का काम है एक बड़ी घटना को अंजाम देने से रोकना जो सिर्फ तबाही कर सकती है। फिल्म में अक्षय का किरदार है अजय सिंह राठौर का जो आतंकवाद का खात्मा करने के लिए इस मिशन से जुड़ जाता है।

हालांकि बॉलीवुड में आतंकवाद के मुद्दे पर कई फिल्में बनी हैं, मिशन कश्मीर, ब्लैक फ्राइडे, आमिर, मुंबई मेरी जान, ए वेडनेसडे। ऐसे में देखना यह होगा कि अक्षय कुमार की बेबी इन सबसे कितनी अलग होगी। क्योंकि यह सभी फिल्में अपने अपने स्टाइल की लैंडमार्क फिल्में हैं।

खास यह भी है कि नीरज पांडे की ए वेडनेसडे भी इसी मुद्दे पर थी पर फिल्म के ट्रीटमेंट ने उसे बिल्कुल अलग खड़ा कर दिया। 23 मार्च को जनता फैसला करेगी कि क्या वाकई अक्षय कुमार की बेबी उनके लिए लकी साबित होगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X