स्पेशल 26 से दोबारा अक्षय की फैन हुईं ट्विंकल
अपने दिल के बेहद करीब बताने वाली फिल्म स्पेशल 26 की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद उनकी पत्नी ट्विकंल खन्ना अचानक से अपनी सीट से उठीं और जोर-जोर से तालियां बजाने लगीं। अपनी तालियों की आवाज से वो साबित करना चाह रही थीं वो अक्षय कुमार के अभिनय से बहुत खुश हैं।
अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि जिस समय ट्विंकल ने खड़े होकर -जोर से तालियां बजायी उस समय अक्षय कुमार का चेहरा देखने लायक था। उनके चेहरे पर खुशी और शर्म का एक अनोखा संगम देखने को मिल रहा था जैसे कि वो अपनी आंखो से अपने प्यार ट्विंकल को धन्यवाद कहना चाह रहे हैं।
मालूम हो कि इस महीने की शुरूआत में रिलीज हुई फिल्म स्पेशल 26 को बहुत बढ़िया रिस्पांस मिला है। समीक्षकों ने भी फिल्म की तारीफ की है।
प्रयोगधर्मी अक्षय लोगों को पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने आधी फीस में काम किया है तो वहीं उन्होंने एक गाना भी गाया है। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री काजल, अभिनेता अनुपम खेर भी है। फिल्म ठगों की कहानी कहती हैं।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने प्रेम विवाह किया था। दोनों की शादी को 12 साल हो गये हैं। दोनों को शादी से दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों को बॉलीवुड के ब्यूटी कपल में गिना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications












