टि्वंकल-अक्षय की बेटी का सरनेम खन्ना

गौरतलब है कि 25 सितंबर के दिन अक्षय-टि्वंकल के घर में एक नन्हीं गुड़िया ने कदम रखा इस मौके पर टि्वंकल ने कहा था कि उनके पिता स्व. राजेश खन्ना की यह दिली इच्छा थी कि टिंवकल को एक प्यारी से सुंदर सी बेटी हो बिल्कुल ट्विंकल खन्ना की तरह।
आपको बता दें कि स्व. राजेश खन्ना जब बीमार थे तो टिंवकल उनकी ज्यादा देखभाल नहीं कर पायी थी क्योंकि वो गर्भवती थीं, उन्हें डॉक्टर ने आराम करने के लिए बोला था इसलिए पापा राजेश खन्ना ने उन्हें बार-बार अस्पताल आने से मना किया था।
यही नहीं राजेश खन्ना की अंतिम यात्रा में भी ट्विंकल इसी कारण शामिल नहीं हो पायी थीं। ऐसे में उनके घर बेटी के आने पर उन्हें लगा कि वो अपने पापा की अंतिम इच्छा पूरा करने में कामायाब रहीं।


Click it and Unblock the Notifications