जय हो! 2000 करोड़ क्लब में शामिल हुए अक्षय

ट्विटर पर हर तरह अक्षय कुमार की जय हो जय हो, हो रही है। खबर है कि अक्षय कुमार अपनी फिल्मों की लगातार सफलता के चलते 100 करोड़, 200 करोड़ नहीं बल्कि सीधे 2000 करोड़ क्लब में शामिल हो गये हैं। अक्षय कुमार के फैन्स ने #akshay2000crore का एक टैग बनाया है और ये टैग पिछले शनिवार से ट्विटर पर ट्रेडिंग है। ट्विटर पर अक्षय कुमार ने अपने सभी फैन्स को थैक्स कहा है और साथ ही कहा है कि ये टैग ट्रैडिंग हो पाया सिर्फ और सिर्फ उन्हीं की वजह से। अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि अनुपम खेर ने भी अक्षय कुमार के फैन्स द्वारा बनाए गये इस टैग की सफलता के लिए उन्हें धन्यवाद कहा है।

ज्ञात हो कि अक्षय कुमार के एक फैन ने अक्षय कुमार की अभी तक की सारी फिल्मों की कमाई को जोड़कर हिसाब लगाया है और कहा है कि अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों से अभी तक कुल 2000 करोड़ की कमाई कर ली है। पिछले साल ही अक्षय कुमार की राउडी राठौर और ओह माई गॉड ने काफी अच्छा बिजनेस किया और उसके बाद इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'स्पेशल 26' लगातार दो हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस किये ही जा रही है। इन सभी फिल्मों की कमाई को जोड़कर देखा जाए तो एक्शन किंग अक्षय कुमार अभी तक 2000 करोड़ से ऊपर के मालिक हो गये हैं जो कि अभी तक कोई और एक्टर नहीं हुआ है।

अक्षय ने अपने फैन्स को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया "सच में मैं आप सभई अक्कीअन्स को अपनी जिंदगी में पाकर खुश हूं। मेरे फैन क्लब के सभी सदस्यों को बिना किसी मतलब के मेरा इतना सपोर्ट करने के लिए धन्वयाद। #akshay2000crore टैग सफल हो पाया सिर्फ आपकी बदौलत।" इसके अलावा अनुपम खेर ने भी ट्वीट किया "मेरी तरफ से भी सभी अक्कीअन्स और अक्षय कुमार के फैन क्लब के सभी सदस्यों को बहुत सारा धन्यावाद। आप सभी स्पेशल 26 की सफलता के पीछे हो। जय हो सभी को।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X