OMG.. 2000 करोड़ के मालिक अक्षय कुमार
अभी तक कहा जा रहा था कि सलमान खान ही बॉक्सऑफिस पर लोगों की भीड़ जुटाते हैं इसलिए ही तो उनकी फिल्में आसानी से 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाती है लेकिन शायद अब यह बात उनसे नहीं कही जायेगी क्योंकि अब बात सौ करोड़ की नहीं बल्कि 2000 करोड़ की है जिसे कमाया है बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार ने। चौंक गये ना.. लेकिन यही सच है कि 2000 करोड़ के मालिक हैं अभिनेता अक्षय कुमार।
अक्षय की फिल्मों ने अभी तक 2000 करोड़ का बिजनेस किया है। उनकी नयी रिलीज फिल्म स्पेशल-26 जो कि उनके दिल के बेहद करीब है, आश्चर्यजनक रूप से बिजनेस कर रही है। इसलिए शनिवार से ही ट्विटर ट्रेंड में #Akshay2000crore टॉप पर चल रहा था। यह जानकारी अक्षय कुमार के किसी करीबी ने जुटायी है जिसने अक्षय की फिल्मों का हिसाब करके #Akshay2000crore को ट्विट किया जिसे बार-बार री-ट्विट किया जा रहा है।
लोगों ने अक्षय को बधाई संदेश लिख कर भेजना शुरू कर दिया जिस पर खिलाड़ी अक्षय ने भी रीप्लायी किया और अपने चाहनेवालों का शुक्रिया अदा किया। अक्षय ने ट्विटर पर लिखा कि मैं अपने सभी चाहने वालों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिनकी वजह से #Akshay2000crore संभव हो पाया है। आपके प्यार और सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद। आप सभी को मेरा प्यार भरा सलाम।हालांकि अभी इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अक्षय के ट्विट से लगता है कि बात में सच्चाई है। पिछले साल अक्षय की दो फिल्मों 'राउडी राठौर' और 'ओ माई गॉड' ने बॉक्सऑफिस पर गाढ़ी कमायी की है जिसके बदौलत अक्षय 2000 करोड़ क्लब में शामिल हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications












