अक्षय कुमार की एक और फिल्म 'अतरंगी रे' की रिलीज डेट कंफर्म, सारा अली खान और धनुष खुशी से झूम उठे
अक्षय कुमार की एक और फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। कोरोना काल के चलते एक बार फिर से सिनेमाघर अब हालत सामान्य होने की स्थिति में 100 फीसदी क्षमता के साथ खोले गए हैं। ऐसे में बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में से वह पहले सुपरस्टार हैं जिन्होंने अपनी तीन बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अपने फैंस पर भरोसा करते हुए अब अक्षय कुमार ने सारा अली खान और धनुष संग आने वाली फिल्म अतरंगी रे की रिलीज डेट घोषित कर दी है।
एक नए पोस्टर को शेयर करते हुए सारा अली खान ने अतरंगी रे की नई डिटेल्स को फैंस के साथ शेयर किया। अतरंगी रे की रिलीज डेट है 6 अगस्त। फिल्म को निर्देशित किया है आनंद एल राय ने। आनंद एल राय जिन्होंने आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना व अनुष्का के साथ जीरो बनाई थी।

कोरोना काल के चलते कई महीने थिएटर्स बंद रहे और अब एक बार नए सिरे से फिल्ममेकर्स और एक्टर्स अपनी किस्मत अजमाने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सूचना प्रसारण मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी करके सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ खोलने की इज़ाजत दी।
लेकिन राज्य सरकारों के अलग दिशा निर्देश थे, जिसके चलते फिल्म स्टार्स ने कई दिनों का इंतजार किया। लेकिन अब सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्मों की कतार लग चुकी है। यशराज फिल्म्स ने 5 बड़ी फिल्मों का दो दिन पहले ही ऐलान किया, इसके बाद झुंड, बेल ब़ॉटम और श्रद्धा कपूर व रणबीर कपूर की फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस हुईं।

थिएटर में रिलीज होगी अतरंगी रे
लगातार अतरंगी रे की रिलीज डेट को लेकर भी नई नई खबरें सामने आ रही थीं। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा गया कि अच्छे ऑफर के साथ अतंरगी रे को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। लेकिन इन तमाम कयासों के बीच थिएट्रिकल कंफर्म रिलीज डेट सामने आ गई है।

सारा और अक्षय का पहला मौका
सारा अली खान के करियर ग्राफ को देखें तो ये लगातार तेजी से बढ़ रहा है। शुरुआत सुशांत के साथ की और फिर सीधे रणवीर सिंह और अब अक्षय कुमार के साथ उन्हें काम करने का मौका मिला है। उनकी की हुई अभी तक की हर फिल्म ठीक बिजनेस करने में सफल भी हुई।

धनुष पर सबकी नजरें
रांझणा फिल्म में धनुष को बॉलीवुड फैंस ने खूब पसंद किया था। वैसे तो वह साउथ के सुपरस्टार हैं लेकिन सोनम कपूर के साथ आई लव स्टोरी वाली फिल्म रांझणा में उन्हें पूरे देश ने बहुत प्यार दिया। उनका सादगी वाला अंदाज हर फैन को खूब भाता है। अब एक बार फिर धनुष को देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।

सारा अली खान का डबल रोल
अभी तक ये सामने आया है कि अतरंगी फिल्म में फैंस को सारा अली खान धनुष और अक्षय कुमार दोनों के साथ ही रोमांस करती नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि इसमें सारा अली खान का डबल रोल होने वाला है। सारा के ये दोनों ही रोल काफी रोचक होंगे जो कि फैंस को काफी अट्रैक्ट करेंगे।

साल 2020 का का हिसाब 2021 से लेंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की इस साल तीन फिल्में तो पक्का थिएटर में रिलीज होंगी। ये कंफर्म हो चुका है। पृथ्वीराज वह दिवाली पर ला रहे हैं तो बेल बॉटम मई में आएगी। अब इन दो फिल्मों के बाद अतरंगी रे का ऐलान हो गया है।
अक्षय की बैक टू बैक फिल्मों की रिलीज को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि पिछले साल का बदला अक्षय कुमार इस साल लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











