मई में सलमान खान, अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम करेंगे बॉक्स ऑफिस पर फाइट, कौन मारेगा बाजी? धमाकेदार रिपोर्ट
कोरोना काल में अब तक फिल्ममेकर्स अपनी फिल्मों को रिलीज करने से कतरा रहे थे। फिल्म प्रोड्यूसर्स को भय था कि कोरोना के डर से कहीं दर्शक थिएटर्स में नहीं पहुंचे तो उनकी मेगा बजट फिल्मों के चलते उन्हें करोड़ों की चपत लग सकती है। यही वजह है कि सरकार द्वारा 100 फीसदी की क्षमता के साथ थिएटर्स खोले जाने के बाद भी स्टार्स अपनी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करने से डर रहे थे।
हाल में ही यशराज फिल्म्स ने बड़ा ऐलान किया। इसने 5 बड़ी फिल्मों को साल 2021 में रिलीज करने का ठाना। जिसमें अक्षय कुमार की पृथ्वीराज, रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार, रणबीर कपूर की शमशेरा, सैफ अली खान की बंटी और बबली 2 और अर्जुन कपूर की संदीप और पिंकी फरार शामिल है।

यशराज फिल्म्स के ऐलान के दो दिन के बाद ही बेल बॉटम फिल्ममेकर्स ने भी बड़ा ऐलान किया। अक्षय कुमार और वाणी कपूर स्टारर फिल्म बेब बॉटम अब मई 2021 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं दूसरा ऐलान रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की लव रंजन की फिल्म का हुआ। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी फैंस को होली के मौके पर 18 मार्च को देखने को मिलेगी।
कोरोना काल के बाद अब तक के ये बड़े ऐलान फिल्म क्षेत्र में हो चुके हैं। अक्षय कुमार, सलमान खान, जॉन अब्राहम, रणबीर कपूर से लेकर सैफ अली खान जैसे सितारों की फिल्में अब सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। अब देखना ये है कि इनकी फिल्में कितना और कैसा बिजनेस करने में सफल हो पाती है।
इस साल 2021 कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। लेकिन मई का महीना ऐसा है जो बॉक्स ऑफिस के लिए काफी भयंकर साबित होने वाला है। दरअसल जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2, सलमान खान की राधे और अक्षय कुमार की बेल बॉटम इसी महीने में रिलीज हो रही है।

ईद पर सलमान और जॉन अब्राहम की टक्कर
इस बार ईद पर सलमान खान और जॉन अब्राहम की भयंकर भिंड़त देखने को मिलेगी। दोनों स्टार अपनी अपनी धाक जमाने की पूरी कोशिश करेंगे। राधे और सत्यमेव जयते 2 में से फैंस किसे पसंद करेंगे ये कुछ ही महीने में साफ हो जाएगा।

सलमान ने करोड़ो के ओटीटी ऑफर्स को ठुकराया
हाल में ही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि थिएटर्स में राधे की रिलीज के ऑफिशियल ऐलान के बावजूद सलमान खान को कई ओटीटी प्लेटफॉर्म करोड़ो के ऑफर्स दे रहे हैं। लेकिन सलमान खान ने इन्हें स्वीकार करने से साफ मना कर दिया है।

जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 की रिलीज डेट
जॉन अब्राहम ने सलमान खान से पहले ही सत्यमेव जयते 2 के लिए ईद को चुन लिया था। लेकिन फैंस के दुलारे सलमान हर बार ईद पर अपनी फिल्म लेकर आते हैं। ईद पर हर बार सलमान खान का कब्जा रहता है। लेकिन जॉन भी इस बार ईद पर धमाका करने वाले हैं।इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म सुपरहिट रही थी और यही कॉन्फिडेंट के साथ जॉन अब्राहम अपनी फिल्म को मई में रिलीज करने जा रहे हैं।

मई में सलमान खान की राधे होगी रिलीज
सलमान खान ने कुछ दिन पहले पोस्ट डालकर साफ किया था कि उनका फैंस के साथ ईद का कमिटमेंट था और यह इंशाल्लाह 2021 की ईद में ही रिलीज होगी। अब देखना ये है कि जॉन और सलमान खान में से कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारता है।

जॉन अब्राहम और सलमान खान की तकरार
सलमान खान की दरियादिली और गुस्सा दोनों ही इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है। कहा जाता है कि सलमान खान और जॉन अब्राहम का 36 का आंकड़ा है। दोनों के बीच ठनी रहती है। रियूमर्स तो ये भी है कि दोनों के बीच लड़ाई कैटरीना कैफ की वजह से हुई।

सलमान और जॉन के बाद मई में अक्षय कुमार
मई में सलमान खान और जॉन अब्राहम की बड़ी फिल्में तो पहले ही कतार में थी ही अब अक्षय कुमार भी आ गए हैं। अक्षय कुमार की बेल बॉटम 28 मई 2021 को रिलीज होगी। अब इस महीने फैंस को बैक टू बैक बड़ी फिल्में देखने को मिलेगी।

सलमान खान और जॉन अब्राहम को क्या अक्षय कुमार देंगे मात
अब देखना ये है कि इस महीने में सबसे ज्यादा कमाई किसकी फिल्म करती है। सलमान और जॉन की फिल्मों के बाद कुछ ही दिन बाद अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी,वाणी कपूर समेत मल्टी स्टारर फिल्म बेल बॉटम आएगी। अब बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारेगी ये देखना दिलचस्प होगा।
यशराज फिल्म्स की कोई फिल्म मई में नहीं होगी रिलीज
हाल में ही यशराज ने 5 फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान किया। लेकिन मई महीने में कोई फिल्म की रिलीज नहीं रखी गई। शायद इसकी बड़ी वजह यही होगी क्योंकि पहले से ही तीन तीन सुपरस्टार बॉक्स ऑफिस पर फाइट करने के लिए तैयार हैं। जबकि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी जयेशभाई रक्षाबंधन के तो अक्षय कुमार की पृथ्वीराज दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications