अक्षय, धनुष और सारा की फिल्म 'अतरंगी रे' को लेकर बड़ा खुलासा- इस महीने से शुरु होगी शूटिंग!
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान कई ऐसी फिल्में हैं जिनकी शूटिंग पूरी तरह से रुक गई थीं लेकिन अब अनलॉक के बाद एक एक करके सारी फिल्म की शूटिंग शुरु करने का फैसला किया जा रहा है। आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे को लेकर भी काफी समय से चर्चा थी लेकिन अब पता चला है कि इस फिल्म की शूटिंग काफी जल्दी शुरु होने वाली है और इसके लिए फिल्ममेकर्स तैयारी कर रहे हैं। निर्देशक आनंद एल राय एक बड़ा धमाका करेंगे।
बता दें कि इस फिल्म में धनुष के साथ सारा अली खान और सुपरस्टार अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं। पता चला है कि इस धमाकेदार फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरु होने वाली है जोकि मदुरै, मुंबई और दिल्ली में शूट की जानी है। आनंद एल राय ने कहा है कि उन्होने इस लॉकडाउन के दौरान फिल्म से संबंधी काफी चीजें पूरी कर ली हैं और वो मुंबई, दिल्ली और मदुरै के इस सफर को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
बॉलीवुड गैंग पर एआर रहमान का तगड़ा खुलासा- शेखर कपूर ने कहा 'तुम्हारी प्रॉबलम ऑस्कर है'


Click it and Unblock the Notifications











