ताजमहल के सामने सूफी अंदाज में झूमते नजर आए अक्षय कुमार, वीडियो साझा कर लिखा ये कैप्शन
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और इस समय उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उन्होने खुद ही साझा किया है और वो ताजमहल में नजर आ रहे हैँ। मुगलों की तरह कपड़े पहने अक्षय कुमार ताजमहल के दरवाजे पर नजर आ रहे हैं और मस्त मलंग की तरह सूफी अंदाज में झू रहे हैं। अक्षय कुमार ने जैसे ही इस वीडियो को साझा किया वो काफी तेजी से चर्चा में आ गया और फैंस लगातार इसको शेयर कर रहे हैं।
अब आप सोच रहे होंगे की अक्षय कुमार भला इतने बिजी शेड्यूल के बीच ताजमहल कैसे पहुंचे तो बता दें कि ये शूटिंग का हिस्सा है। इस समय अक्षय कुमार फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग के लिए आगरा में मौजूद हैं और उनके साथ पूरी स्टारकास्ट है। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान और धनुष नजर आने वाले हैं जो कि शानदार कलाकार हैं। अक्षय कुमार की एक तस्वीर सारा अली खान ने भी साझा की है।
इस दिन रिलीज होगा केजीएफ 2 का दमदार टीजर, यश और संजय दत्त की तगड़ी भिड़ंत


Click it and Unblock the Notifications