इस दिन रिलीज होगा केजीएफ 2 का दमदार टीजर, यश और संजय दत्त की तगड़ी भिड़ंत
कन्नड़ सुपरस्टार यश इस समय फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म से लगातार कुछ ना कुछ अपडेट आती रहती है और इस समय भी कुछ ऐसा ही हुआ है। खबर है कि इस फिल्म के टीजर रिलीज डेट का ऐलान हुआ है जिसका इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। साउथ की ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
उन्होने लिखा है कि इस फिल्म का टीजर 8 जनवरी 2020 को रिलीज होने जा रहा है। निश्चित ही इसका टीजर रिलीज होते ही एक तगड़ा धमाका करने वाला है और फैंस के दिल की धड़कन बढ़ाने वाला है। कुछ समय पहले यश और संजय दत्त के पोस्टर्स रिलीज हुए थे और संजय दत्त का अधीरा लुक काफी धमाकेदार लग रहा था। इसी से आप समझ गए होंगे कि इस बार फैंस के लिए केजीएफ चैप्टर 2 दमदार एक्शन फिल्म से कम नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications