..................... अक्षय कुमार के जन्मदिन के मौके पर फिल्म बेल बॉटम से अक्षय का नया लुक | Akshay Kumar Birthday: A new look of Akshay Kumar unveils from film Bell Bottom - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार बर्थडे स्पेशल- फिल्म 'बेल बॉटम' से नया धमाकेदार लुक रिलीज, बने हैं रॉ एजेंट

अक्षय कुमार के जन्मदिन पर विशेष फिल्म 'बेल बॉटम' की टीम ने फिल्म से एक्टर का एक नया लुक रिलीज किया है। 1980 के समय पर आधारित इस फिल्म में अक्षय कुमार रॉ एजेंट की भूमिका अदा कर रहे हैं। और इस लुक में बेहद दमदार नजर आ रहे हैं। इस जासूसी थ्रिलर फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग फिलहाल स्कॉटलैंड में चल रही है।

पिछले दिनों ही शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट से अक्षय कुमार की कई तस्वीरें बाहर आ गई थीं, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मजा दिया था। अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है, यह सभी जानते हैं। ऐसे में दर्शकों के बीच उनकी हर आगामी फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता रहती है।

Akshay Kumar

फिल्म 'बेल बॉटम' का निर्देशन रंजीत एम. तिवारी कर रहे है और यह 2 अप्रैल 2021 को रिलीज़ होनेवाली है। स्कॉटलैंड में सभी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिछले महीने से कोरोना के कहर के बीच शूटिंग शुरु की गई है। लॉकडाउन के बाद, यह पहली हिंदी फिल्म रही, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग शुरू हुई है।

सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ गायब होने का मामला- निर्देशक का बड़ा खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X