..................... सुशांत सिंह राजपूत के 15 करोड़ कहां गए? निर्देशक ने दिया जवाब | Is Sushant Singh Rajput’s missing 15 Crores from bank account mystery Solved? - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ गायब होने का मामला- निर्देशक का बड़ा खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत केस में एक्टर के परिवार द्वारा रिया चक्रवर्ती पर लगाए गए आरोपों में एक बड़ा आरोप था कि रिया ने सुशांत के 15 करोड़ हड़पे हैं। 15 करोड़ की हेरफेर को लेकर बड़ा हंगामा किया गया। ईडी ने भी इस पर लंबी छानबीन की, आरोपियों से पूछताछ की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

बताया गया था कि लेखक- निर्देशक रूमी जाफरी और वासु भगनानी ने अपनी अगली फिल्म के लिए सुशांत को बतौर मेनलीड साइन किया है। और उस फिल्म के लिए 15 करोड़ फीस दिये हैं। सुशांत इस फिल्म को लेकर बेहद खुश थे।

Sushant Singh Rajput

लेकिन रिया चक्रवर्ती, जो कि सुशांत की गर्लफ्रैंड रही थीं। उन्होंने अपने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि सुशांत और वासु सर की मीटिंग में सुशांत को शायद 15 करोड़ रुपए साइनिंग अमाउंट दिए जाने पर सहमति बनी थी। लेकिन इस संबंध में औपचारिक एग्रीमेंट पर साइन नहीं किए थे। ये फरवरी महीने की बात है।

रिया ने आगे यह भी कहा था कि, "दुर्भाग्य से, उसके बाद जल्दी ही लॉकडाउन हो गया। मई में शूटिंग शुरू किए जाने की प्लानिंग थी और कॉन्ट्रेक्ट पर काम मार्च-अप्रैल में होना था, लेकिन चीजें टलती गईं, इसीलिए कोई फीस दी ही नहीं गई।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X