अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' को मिली सोलो रिलीज, बड़ी क्लैश टली- बॉक्स ऑफिस पर तहलका फाइनल
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बेल बॉटम 28 मई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कुछ दिनों पहले ही हॉलीवुड फिल्म फॉस्ट एंड फ्यूरियस 9 की रिलीज डेट भी 28 मई ही बताई जा रही थी। यानि की दोनों फिल्में सिनेमाघरों में क्लैश होने वाली थी। लेकिन बता दें, फॉस्ट एंड फ्यूरियस 9 की रिलीज अब 25 जून तक के पोस्टपोन हो चुकी है और बेल बॉटम सोलो रिलीज हो रही है।
कोई शक नहीं कि यह अक्षय कुमार फैंस के लिए बड़ी खबर है। खास बात है कि 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' अब 28 मई नहीं, बल्कि 25 जून को रिलीज होने वाली है। यानि की रणबीर कपूर की 'शमशेरा' से क्लैश होगी।

ये हॉलीवुड भारत में चार भाषाओं में रिलीज होने वाली - अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु। लिहाजा, फिल्म की स्क्रीन शेयर पर भी फर्क पड़ेगा। आज के समय में भारत में हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज काफी बढ़ चुका है। खासकर फॉस्ट एंड फ्यूरियस फ्रैंचाइजी भारत में भी काफी पॉपुलर है।
'रूही' Box Office: जाह्नवी कपूर- राजकुमार राव की फिल्म पर टिकी है सबकी नजर- कैसी होगी ओपनिंग!


Click it and Unblock the Notifications











