जब अक्षय ने कुत्तों के लिए अपने कपड़े कर दिये नीलाम ..
जब अक्षय ने कुत्तों के लिए अपने कपड़े कर दिये नीलाम ..
यही फिल्म का मुख्य हिस्सा है। इस फिल्म को करते वक्त अक्षय कुमार ने काफी मजे किये हैं इस बारे में खुलासा वो अपनी हर फिल्म प्रमोशन में कर रहे हैं। वैसे भी अक्षय कुमार एनीमेल लवर कहे जाते हैं।
वो भागे तो कुत्ता, भागी तो कु्त्ती.. इट्स एंटरटेंमेंट
इसलिए उन्होंने यह फिल्म की थी। हाल ही में अक्षय ने और फिल्म की हिरोईन तमन्ना भाटिया ने अपनी फिल्म 'इट्स एंटरटेंमेंट' के सारे परिधान यूथ ऑर्गेनाइजेशन डिफेंस ऑफ एनीमल्स (वाईओडीए) को दान कर दिए हैं। यह संस्थान बेसहारा पशुओं की भलाई के लिए काम करती है और अक्षय ने यहां एक सामान भी खरीदा।
अक्षय ने अपने हर प्रमोशन में कहा कि जानवर भी इंसानों की तरह होते हैं, उनसे प्यार कीजिये। अक्षय ने कहा कि लोग पिल्लों से तो प्यार करते हैं लेकिन कुछ समय के बाद वो उसे छोड़ देते हैं तो ऐसे लोगों से गुजारिश हैं कि प्लीज वो ऐसा ना करें।
गौरतलब है कि अक्षय-तमन्ना के अभिनय से सजी इस फिल्म के डॉयलाग लोगों को अभी से ही हंसा रहे हैं इसलिए फिल्म का लोग इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म 8 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक जोड़ी साजिद-फरहाद ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के रमेश एस. तुरानी और जंयतिलाल गडा ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications












