अरे पागल..वो भागे तो कुत्ता, भागी तो कु्त्ती.. इट्स एंटरटेंमेंट
यह कुत्ता बोलता है... यकीन नहीं आता तो आप खुद ही देख लीजिये..
अक्षय-तमन्ना के अभिनय से सजी इस फिल्म के डॉयलाग लोगों को अभी से ही हंसा रहे हैं। मसलन फिल्म के ट्रेलर में जॉनी लीवर कहते हैं.. जब घोड़े का नाम बादल हो सकता है, आदमी का नाम महिला जयवर्धने हो सकता है तो कुत्ते का नाम 'एंटरटेंमेंट' क्यों नहीं हो सकता है।
'एंटरटेंमेंट' के टीजर ने लोगों को काफी 'एंटरटेंट' कर रखा है
तो वहीं अक्षय कुमार कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक से कहते हैं कि अगर वो भागे तो कुत्ता और भागी तो कुत्ती .. भी लोगों को काफी हंसा रहे हैं। यही नहीं एक सीन में अक्षय कुमार लोगों से कहते हैं कि यह कुत्ता बोलता है... यकीन नहीं आता तो आप खुद ही देख लीजिये.. और उसके बाद वो कुत्ते से पूछते हैं कि यह बताओ कि आज शेयर बाजार में क्या बढ़ गया.. तो कुत्ता बोलता है भौं.. यानी की भाव।
अक्षय पर भी सल्लू का हैंगओवर..'एंटरटेनमेंट' में गाया गाना
कुल मिलाकर 'एंटरटेंमेंट' के टीजर ने लोगों को काफी 'एंटरटेंट' कर रखा है देखते हैं फिल्म पर्दे पर क्या गुल खिलाती है। वैसे फिल्म के गाने भी हिट हो चुके हैं।'इट्स एंटरटेनमेंट' का निर्देशन नवोदित निर्देशक जोड़ी साजिद-फरहाद ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के रमेश एस. तुरानी और जंयतिलाल गडा ने किया है।
वैसे एक बात आपलोगों को हम और बताते चलें कि अक्षय कुमार आठ अगस्त को लंदन में 'इट्स एंटरटेनमेंट' के प्रीमियर में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और रैपर यो यो हनी सिंह के साथ शिरकत करेंगे। पहली अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी लीग 'द वेव वर्ल्ड कबड्डी लीग' (वेव डब्ल्यूकेएल) प्रीमियर के उद्घाटन की संध्या पर आईमैक्स सिनेमा में फिल्म का प्रीमियर आयोजित करेगी।
इस बात से अक्षय काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "मेरे प्रशंसकों ने हमेशा ही मेरे हास्य किरदारों को सराहा है। मैं अपनी नई फिल्म 'इट्स एंटरटेनमेंट' के प्रीमियर की घोषणा करते हुए खुश हूं।"
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/oUhFK_10BiA?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












