अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी फिर करेगी धमाका? लॉक हुई 'ओह माय गॉड 2' की स्क्रिप्ट!
इंडस्ट्री में कुछ फिल्में ऐसी बन चुकी हैं जिनके सीक्वल के लिए फैंस अक्सर इंतजार में रहते हैं। इस समय सुपरस्टार अक्षय कुमार और परेश रावल को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि वो किस फिल्म के सीक्वल में नजर आने वाले हैँ। हम बात कर रहे हैं सुपरहिट फिल्म ओ माय गॉड की जिसने रिलीज होकर तगड़ा धमाका किया था और भगवान पर केस करके कांजीलाल जी मेहता हिट हो गए थे।
खबर है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ मिलकर परेशन रावल फिर से फिल्म ओह माय गॉड 2 की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म की खासियत थी कि फिल्म में एक शानदार मैसेज के साथ कॉमेडी का तगड़ा डोज दिया गया था। हालांकि कुछ लोगों को फिल्म से आपत्ति भी थी। पिंकविला की एक खबर के मुताबिक इस फिल्म को लेकर मेकर्स काफी समय से काम कर रहे थे और फाइनली एक स्क्रिप्ट अब लॉक कर दी गई है।

अक्षय कुमार को सुनाई गई
इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार, परेश रावल और अश्विन काफी समय से उत्सुक हैं। इसके अलावा खबर है कि ये स्क्रिप्ट अक्षय कुमार को सुनाई गई है और उनको फिल्म की कहानी काफी ज्यादा पसंद आई है।

वर्कफ्रंट
उनका मानना है कि स्क्रिप्ट इस फिल्म की कहानी के साथ न्याय कर रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इस समय कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं जिनमें से रामसेतु मुख्य फिल्म है, इसके अलावा सूर्यवंशी काफी जल्दी रिलीज हो सकती है।

सबसे ज्यादा फिल्म
अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो कई फिल्म एक साथ करते हैं और साल में सबसे ज्यादा फिल्म करने वाले स्टार हैं।

लक्ष्मी बम
हालिया रिलीज लक्ष्मी बम को फैंस ने बुरी तरह से नकार दिया था और फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
26 जनवरी नहीं बल्कि इस दिन होगा वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन!


Click it and Unblock the Notifications