26 जनवरी नहीं बल्कि इस दिन होगा वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन!

बॉलीवुड की काफी मशहूर जोड़ी अब आधिकारिक हो चुकी है, हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल की। काफी समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और बचपन से साथ हैँ। 24 जनवरी को दोनो शादी के बंधन में बंधे और इस मौके पर कई सितारे उनको आशीरर्वाद देने के लिए वहां मौजूद थे। लेकिन अब एक खबर काफी चर्चा में हैं कि इन दोनों की शादी का रिेसेप्शन आखिर कब और कहां होने वाला है?

आ रहीं खबरों की मानें तो वरुण धवन अपनी शादी का आलीशान रिसेप्शन 2 फरवरी को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में देने वाले हैं। हालांकि इसको लेकर धवन परिवार की तरफ से किसी ने बयान नहीं दिया है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले खबर आई थी कि इनकी शादी का रिसेप्शन 26 जनवरी को होने वाला है लेकिन ये खबर पूरी तरह से बेबुनियाद साबित हुई थी।

शादी की तस्वीरें

शादी की तस्वीरें

वरुण और नताशा ने अलीबाग के द मैंशन हाउस रिजॉर्ट में शादी की थी जिसको काफी अच्छे से सजाया गया था। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और वरुण धवन के फैंस उनको लगातार मुबारकबाद भी दे रहे हैं।

करीबियों को दावत

करीबियों को दावत

इस शादी में कोरोना वायरस के कारण कुछ करीबियों को ही धवन परिवार की तरफ से दावत दी गई थी।

क्या है दोनों की उम्र?

क्या है दोनों की उम्र?

अभिनेता वरुण धवन इस समय 33 साल के हैं तो वहीं नताशा दलाल 28 साल की हैं, इस उम्र में दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।

फिल्मी सफर की शुरुआत

फिल्मी सफर की शुरुआत

अभिनेता ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बतौर हीरो की थी जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

इस समय वरुण धवन फिल्म भेड़िया के लिए चर्चा में चल रहे हैं जिसकी शूटिंग वो हनीमून से लौटने के बाद शुरु करने वाले हैं।

कुली नंबर वन

कुली नंबर वन

हालिया रिलीज कुली नंबर वन को लोंगो ने नकार दिया था और इस फिल्म में वरुण धवन अभिनेत्री सारा अली खान के साथ नजर आए थे।

'अंतिम' में इस साउथ एक्ट्रेस के साथ रोमांस करेंगे सलमान खान? सामने आई बड़ी खबर!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X