..................... अक्षय कुमार और कृति सैनन जनवरी 2021 से शुरू करेंगे बच्चन पांडे की शूटिंग | Akshay Kumar and Kriti Sanon to start new year with Bachchan Pandey - Hindi Filmibeat

न्यू ईयर पर नई फिल्म की शुरुआत करेंगे अक्षय कुमार- 2021 में होगा बैक टू बैक धमाका

अक्षय कुमार और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'बच्चन पांडे' जनवरी 2021 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म पोस्टपोन होती चली गई। बहरहाल, रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी 2021 से अक्षय और कृति की यह फिल्म फ्लोर पर आने वाली है। न्यू ईयर की शुरुआत दोनों सितारे फिल्म की शूटिंग से करेंगे। और मार्च तक शूटिंग चलेगी। बच्चन पांडे 2021 के अंत तक रिलीज हो सकती है।

फिल्म के शुरुआती शेड्यूल की शूटिंग जैसलमेर में की जाएगी। यहां अक्षय और कृति लगातार 60 दिनों तक शूट करेंगे। खास बात है कि फिल्म की शूटिंग रियल लोकेशंस पर होगी, ना कि सेट बनाकर। वहीं, कोरोना से संबंधित सभी नियमों का ध्यान रखा जाएगा।

Bachchan Pandey

फिल्म के निर्माता हैं साजिद नाडियाडवाला, जबकि डाइरेक्ट करेंगे फरहाद सामजी। कहा जा रहा है कि बच्चन पांडे 2014 में आई सुपरहिट तमिल फिल्म 'वीरम' की हिंदी रीमेक होगी। फिल्म के लिए एक और एक्ट्रेस साइन की जाएगी।

आने वाले महीनों में अक्षय कुमार की 7 फिल्में बैक टू बैक रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में एक्शन, रोमांस, फैमिली ड्रामा से लेकर कॉमेडी, सभी तरह की फिल्में शामिल हैं।

शाहरुख खान के जन्मदिन पर जगमगा उठा बुर्ज खलीफा- सुहाना, अबराम, करण जौहर के साथ सेलिब्रेशन PICS

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X