शाहरुख खान के जन्मदिन पर जगमगा उठा बुर्ज खलीफा- सुहाना, अबराम, करण जौहर के साथ सेलिब्रेशन PICS
बीते दिन अपने जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान दुबई में थे। दुनियाभर के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया के जरीए जन्मदिन की बधाई दी, वहीं किंग खान के 55वें बर्थडे पर दुनिया का सबसे ऊंचा टावर बुर्ज खलीफा भी जगमगा उठा। जहां से शाहरुख ने अपनी तस्वीर शेयर की।
शाहरुख खान ने बुर्ज खलीफा के सामने खड़े होकर अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा- 'दुनिया की सबसे बड़ी और ऊंची इमारत पर खुद को देखना बहुत अच्छा है। मेरे दोस्त मोहम्मद अलाब्बर मेरी अगली फिल्म से पहले ही मुझे सबसे बड़ी स्क्रीन पर ले आए। थैंक्स और लव यू ऑल। दुबई में मेरे अपने मेहमान होने के नाते मेरे बच्चे इससे काफी प्रभावित हुए और मुझे यह बहुत पसंद आया।'

इस मौके पर शाहरुख खान के साथ सुहाना, अबराम और करण जौहर भी मौजूद थे। करण जौहर ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें शाहरुख फैंस को धन्यवाद देते दिख रहे हैं।
View this post on InstagramHappy birthday @iamsrk !! Love you !! May the lights shine on forever .... ❤️❤️❤️
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on


Click it and Unblock the Notifications