पेट्रोल- डीजल का बढ़ा दाम, लोगों ने अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन पर कसा तंज, याद दिलाया पुराना पोस्ट
कोरोना वायरस के कारण जनता पहले लॉकडाउन को लेकर काफी ज्यादा परेशान रही थी। लोगों की कमाई खत्म हो गई थी और दिहाड़ी मजदूरों की हालत तो सबसे ज्यादा खराब थी। अब जब धीरे धीरे सरकार के द्वारा सबकुछ खोला जा रहा है तो कुछ चीजों पर मंहगाई आसमान छू रही है। इस अनलॉक में सबसे ज्यादा भाव तेल कंपनियों के बढ़े हुए हैं और उन्होने पेट्रोल और डीजल की कीमकों पर भारी बढ़ोतरी की है।
इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग सरकार का लगातार विरोध कर रहे हैं और दाम कम करने की बात कह रहे हैँ। ऐसे मे अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और अनुपम खेर के कुछ ट्वीट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं जोकि आपको चौका देंगे। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर इन सितारों ने रोष व्यक्त किया है। इसमें ट्विस्ट ये है कि ये सारे ट्वीट काफी पुराने हैं। ये ट्वीट्स इन सितारों ने पिछली सरकार में किए थे और साल था 2012...
सुशांत सिंह राजपूत के बाद Tik Tok स्टार सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या- सिर्फ 16 साल थी उम्र


Click it and Unblock the Notifications











