सुशांत सिंह राजपूत के बाद Tik Tok स्टार सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या- सिर्फ 16 साल थी उम्र
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने जब खुदकुशी की थी तो लोग काफी ज्यादा हैरान हुए थे क्योंकि उनकी आखिरी फिल्म तो सुपरहिट थी। उनकी मौत से लोग अभी उबरे ही नहीं थे कि एक और स्टार हमें छोड़कर चला गया। हम बात कर रहे हैं टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ की जिन्होने आत्महत्या कर ली है। सिया मात्र 16 साल की थीं और टिक टॉक पर उनके करीब 1 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
बता दें कि वो कहीं से भी दुखी या डिप्रेस नहीं थीं क्योंकि कुछ घंटो पहले ही उन्होने एक वीडियो टिक टॉक पर साझा किया है जिसको लोग काफी पसंद कर रहे थे। गौरतलब है कि सिया ने इतना बड़ा कदम आखिर क्यों उठा लिया इसको लेकर किसी तरह का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है लेकिन इसको लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
Recommended Video

रिपोर्ट्स की मानें तो सिया ने अपने मैनेजर से एक गाने के सिलसिले में बात की थी और उन्होने ही बताया है कि जब उनके इस बारे में बात चल रही थी तो बिल्कुल भी परेशान नहीं थीं और पूरी तरह से ठीक थीं।
सिया के मैनेजर का नाम अर्जुन सरीन है और वो अक्सर उनके साथ देखे जाते थे। अब उन्होने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में कुछ भी सामने नहीं आ रहा है।
इसके अलावा इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव थीं और अक्सर अपने डांस वीडियो वहां साझा करती थीं। ViralBhayani ने उनकी मौत की खबर को पोस्ट करते हुए श्रद्धांजलि दी है।


Click it and Unblock the Notifications











