Father's Day पर पापा विराट कोहली को अकाय और वामिका ने दिया गिफ्ट, इमोशनल हुए क्रिकेटर

Akay and Vamika gave a gift to father Virat Kohli on Father's Day: फादर्स डे के खास मौके पर हर कोई पिता को विश कर रहा है। कई सितारों ने भी अपने पिता की तस्वीरें साझा करके इस खास दिन की बधाई दी है। वहीं हाल ही में विराट कोहली (Virat Kohli) के बच्चों (अकाय और वामिका) ने भी पिता को फादर्स डे विश करने के लिए कुछ स्पेशल किया है। जी हां, अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि हर बार की तरह इस बार भी अनुष्का शर्मा विराट के लिए कुछ खास करती नजर आ रही हैं।
अनुष्का ने बच्चों की तरह से दिया पिता विराट को गिफ्ट
अनुष्का की लेटेस्ट पोस्ट में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने दोनों बच्चों अकाय और वामिका के फुटप्रिंट लिए हैं। इसी के साथ इस फुटप्रिंट वाले पेपर पर हैप्पी फादर्स डे भी लिखा हुआ है। इस खूबसूरत पेंटिंग के शेयर करने के साथ ही अनुष्का शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा है- इस व्यक्ति इतनी सारी चीजों में इतना अच्छा कैसे हो सकता है। यह हैरान कर देने वाला है। इसी के साथ ही अनुष्का ने अपने बच्चों की पेंटिंग को विराट कोहली को टैग किया है। इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'बाबुल की दुआएं लेती जा' जब आमिर खान ने रो-रोकर की थी बेटी की विदाई, फादर्स डे पर आयरा खान ने शेयर किया वीडियो
4 महीने के हुए अकाय
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा यह बहुत ही क्रिएटिव है तो वहीं दूसरे ने कहा नजर ना लगे। आपको बता दें कि विराट कोहली का बेटा 15 फरवरी को हुआ है। दोनों का बेटा 4 महीने का हुआ है। और पहली बार अनुष्का शर्मा ने अकाय का फुटप्रिंट ही सही, लेकिन कुछ शेयर किया है जिससे किंग कोहली के फैन्स काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











