First Look- अक्षय की बेटी नतारा हुईं कैमरे में कैद

शाहरुख खान, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी, ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह ही मिसेज अक्षय कुमार यानी ट्विंकल खन्ना भी अपनी बेटी नतारा को मीडिया की नजरों से बचाने की पूरी कोशिश में लगी रहीं। लेकिन आखिरकार वो पल आ ही गया जब अक्षय कुमार की इस नन्ही गुड़िया की तस्वीर कैमरों में कैद हो गयी।

नतारा हाल ही में अपनी मम्मी ट्विंकल के साथ अनु धवन के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गयीं जहां पर बॉलिवुड के और भी कई नन्हें सुपरस्टार्स मौजूद थे। करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी आदि सभी अपने बच्चों के साथ इस पार्टी में शामिल हुए थे। सभी बच्चों ने साथ मिलकर ढेर सारी मस्ती की।

इससे पहले भी ट्विंकल खन्ना ने अपनी बेटी नतारा की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की थी और लिखा था "पहली बार बेबी के साथ फूलों की मार्केट में।" लेकिन इस तस्वीर में नतारा का चेहरा नज़र नहीं आया।

इसके बाद अक्षय कुमार ने भी नतारा की एक तस्वीर शेयर की और लिखा "घर आकर ये बात सबसे पहले मेरा मूड बेहतरीन कर देती है। इस नन्हीं की सबसे खास बात ये है कि ये बिल्कुल अपनी मां पर गयी है।" इस तस्वीर में भी नतारा का चेहरा नहीं नज़र आ रहा है।

लेकिन इतने दिनों बाद आखिरकार अक्षय कुमार की इस गुड़िया का चेहरा सामने आ ही गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X