"...और इसलिए की शाहरूख से मुलाकात" - अजय देवगन
[बॉलीवुड समाचार] तीन दिन से बॉलीवुड में एक ही बात पर चर्चा हो रही है और वो है अजय देवगन और शाहरूख खान की मुलाकात। अब आखिरकार अजय देवगन ने खुद ही उस मुलाकात की डीटेल एक बातचीत में बता दी। और अजय देवगन ने साफ कर दिया कि उनकी और शाहरूख की चाय पर चर्चा बहुत नॉर्मल थी।
क्या फिल्म का है इरादा?
सबके मन में यही पहला सवाल आया कि क्या ये दोनों सुपरस्टार्स एक साथ किसी फिल्म में आने वाले हैं तो जवाब है नहीं। कम से कम अजय देवगन का तो यही जवाब है। अब ये नहीं पता कि शाहरूख खान इस सुपरकास्ट के बारे में क्या सोचते हैं।
दिलवाले का सरप्राइज़
अजय देवगन और शाहरूख खान को बुल्गारिया में साथ देखकर एक बात तो साफ है कि अजय देवगन दिलवाले में एक सरप्राइज़ तो देने वाले हैं। अब वो शाहरूख के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे या नहीं यही सरप्राइज़ होगा। वैसे उनके और शाहरूख में काजोल के अलावा भी काफी कुछ कॉमन है---> [अजय Vs शाहरूख...काफी कुछ कॉमन]


Click it and Unblock the Notifications


