अजय देवगन स्टारर 'मैदान' का चौथा शेड्यूल शुरु- फिल्म खत्म होने तक नॉन स्टॉप चलेगी शूटिंग

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'मैदान' के चौथे शेड्यूल की शूटिंग 14 फरवरी से शुरु होने वाली है। फिल्म की शूटिंग अब तक 65 प्रतिशत खत्म हो चुकी है। वहीं, अब 14 फरवरी से अप्रैल के अंत तक नॉन स्टॉप शूटिंग कर फिल्म को खत्म करने की प्लानिंग है। 'मैदान' 15 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

पिछले 2 महीनों से खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल कोचिंग और कोरियोग्राफी की ट्रेनिंग जारी है। अजय देवगन 14 फरवरी से शूट शुरु करेंगे और अपना पार्ट खत्म करने के बाद वो फिर 10 मार्च से Madh में फुटबॉल सीक्वेंस की शूटिंग के लिए टीम को ज्वॉइन करेंगे। फिल्म के प्रोडक्शन ने पूरे शेड्यूल के दौरान पूरी टीम के स्वास्थ्य का ख्याल रखने की पूरी तैयारी कर ली है।

Maidaan

वहीं, लॉकडाउन के समय के ही लगातार फिल्म के वीएफएक्स पर भी काम किया जा रहा है। अमित शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म मशहूर फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की कहानी दुनिया के सामने रखेगी।

हीरो जितनी फीस मांगी, तो मेकर्स ने दी थी फिल्म से निकालने की धमकी- प्रियंका चोपड़ा का खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X