REVEALED: अजय देवगन का धमाका.. 'सन ऑफ सरदार' सीक्वल से करेंगे हैरान!
[बॉलीवुड न्यूज] अजय देवगन ने साल 2017 की दिवाली अपने नाम कर ली है। जी हां, कुछ ही समय पहले अजय देवगन ने घोषणा कि थी कि उनकी हिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल आने वाला है। फिल्म 2 साल के बाद दिवाली पर रिलीज होगी। बहरहाल अब फिल्म से जुड़ी और भी खबरें सामने आ रही हैं।

सन ऑफ सरदार साल 2012 में आई एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म में अजय के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त मुख्य किरदारों में थे। जब कि सल्लू मियां कैमियो करते दिखे थे। फिल्म को डाइरेक्ट किया था अश्विनी धीर ने। दिलचस्प बात यह है कि सन ऑफ सरदार भी 2012 में दिवाली के मौके पर ही रिलीज हुई थी और सफल रही थी।
REASON: सलमान, अक्षय हों या अजय देवगन.. शाहरूख के सामने सब FAIL!
खैर, बता दें फिल्म का सीक्वल कॉमेडी नहीं, बल्कि एक सत्य घटना पर आधारित होगी। अजय देवगन की यह फिल्म 'बैटल ऑफ सराग्रही' पर बन रही है, जो 12 सितंबर 1897 में सिक्ख रेजिमेंट के 4th बैटेलियन के 21 सिक्खों ने लड़ी थी। इस पूरी बैटेलियन ने 10,000 अफगानियों से लड़ते लड़ते अपनी जान की बाजी लगाई थी।
सलमान खान के स्टूडेंट को मिला अजय देवगन का साथ!
बहरहाल, सीक्वल की घोषणा तो हो चुकी है लेकिन फिल्म के कास्ट से संबंधित अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी। उम्मीद कर सकते हैं कि अजय देवगन एक बार फिर धमाका करने वाले हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications













