ढहाया जाएगा अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का सेट- अनलॉक के दौरान मेकर्स ने क्यों लिया ये फैसला?
सुपरस्टार अजय देवगन इस समय कई फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं और इस समय तैयारी चल रही है कि वो जल्दी की शूटिंग पर वापस लौंटेगे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान कई फिल्में अटकी पड़ीं हैं और इंडस्ट्री को काफी ज्यादा नुकसान भी हो चुका है। लेकिन इस समय हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की फिल्म मैदान की जिसको लेकर एक बुरी खबर है।
लगातार आ रही हैं खबरों की मानें तो इस फिल्म का सेट ढहाया जा रहा है और इसका कारण कोई और नहीं बल्कि मानसून है। इसके पहले भी खबर आई थी कि इस फिल्म का सेट कोरोना वायरस के कारण ढहाया जा रहा है क्योंकि फिल्म का शूट नहीं हो पा रहा है। मिड डे में छपी एक रिपोर्ट ने ये दावा किया है कि फिल्ममेकर्स ने इतना बड़ा फैसला इसलिए लिया है क्योंकि मुंबई में भयंकर बारिश होती है और ऐसे में शूटिंग करना संभव नहीं है।
सलमान खान की राधे और अक्षय की सूर्यवंशी की नहीं होगी भिड़ंत? दिवाली पर रिलीज होगी ये फिल्म!


Click it and Unblock the Notifications