DATE ALERT: अजय देवगन की बादशाहो की रिलीज़ डेट तय

[बॉलीवुड समाचार] अजय देवगन की अगली फिल्म बादशाहो पर काम शुरू हो चुका है और फिल्म की रिलीज़ के लिए तय किया गया है गुड फ्राईडे का दिन। 25 मार्च 2016 को अजय देवगन मिलन लूथरिया निर्देशित इस फिल्म से परदे पर दिखेंगे। फिल्म के बारे में कोई भी डीटेल अभी सामने नहीं लाई गई है।

अजय देवगन और मिलन लूथरिया इससे पहले वन्स अपॉन अ टाईम इन मुंबई और कच्चे धागे जैसी फिल्म में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वो शिवाय और सन ऑफ सरदार पर काम कर रहे हैं।
[अजय देवगन Vs शाहरूख खान....सब कुछ कॉमन!]

बादशाहो की ज़्यादातर शूटिंग पंजाब में होगी वहीं सन ऑफ सरदार के सीक्वल को भी वहीं शूट करने का प्लान है। बादशाहो को टी सीरीज़ प्रोड्यूस कर रही है और माना जा रहा है कि अजय को फिल्म की कहानी इतनी पसंद आई कि उन्होंने बिना कुछ सोचे हां कर दी।

वैसे अजय देवगन, श्रिया सरण और तबू स्टारर दृश्यम भी रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म 31 जुलाई को दर्शकों के सामने होगी लेकिन हमारे पास कई कारण है जो कहते हैं कि फिल्म नहीं चलेगी।
[जानिए क्यों FLOP SHOW है दृश्यम]

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X