RRR की शूटिंग शुरु- अजय देवगन के साथ दिखे तीन और सुपरस्टार्स- 2020 धमाका फाइनल है

निर्देशक एसएस राजामौली की अगली फिल्म आरआरआर की शूटिंग हैदराबाद में शुरु हो चुकी है। फिल्म के सेट पर सुपरस्टार्स अजय देवगन, राम चरण, जूनियर एनटीआर के साथ राजामौली की तस्वीर बाहर आई है। इनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हो भी क्यों ना.. एक साथ इन चारों को देखना बड़ी बात है। जहां अजय देवगन बॉलीवुड के स्टार हैं, वहीं राम चरण और जूनियर एनटीआर तेलुगु सिनेमा के जाने माने नाम हैं। लेकिन जो सबसे बड़ा नाम है, वह हैं राजामौली। जिन्होंने भारतीय सिनेमा को बाहुबली जैसी फिल्म दी है।

बाहुबली फेम निर्देशक राजामौली की यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हैं। फिल्म का बजट काफी ज्यादा रखा है। राम चरण, एनटी रामा राव जूनियर, अजय देवगन के अलावा फिल्म में आलिया भट्ट भी मुख्य किरदार में दिखेंगी। कोई शक नहीं कि बाहुबली धमाका के बाद दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में अजय देवगन लंबा कैमियो निभाने वाले हैं, जो कि काफी अहम होगी। वहीं, आलिया भट्ट बतौर लीड एक्ट्रेस दिखेंगी।

"अतरंगी रे" की जबरदस्त स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष, जानें DETAILS

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X