"अतरंगी रे" की जबरदस्त स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष, जानें DETAILS
फिल्म 'जीरो' के बाद, आनंद एल राय ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। उनके निर्देशन में बन रही नई फिल्म है 'अतरंगी रे' और इस फिल्म में मुख्य किरदारों में दिखेंगे अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष। फिल्म को आनंद एल राय और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। म्यूजिक देंगे ए आर रहमान। फिल्म 1 मार्च 2020 को फ्लोर पर आएगी। जबकि 14 फरवरी 2021 को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा लिख रहे हैं, जो आनंद एल राय की हर फिल्मों से जुड़े रहे हैं।
अपने स्टारकास्ट को लेकर फिल्म काफी चर्चा बटोर रही है। एक ओर जहां लंबे समय के बाद धनुष बॉलीवुड फिल्म में दिखेंगे। वहीं, अक्षय कुमार और सारा अली खान का साथ आना भी दिलचस्प है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अक्षय extended कैमियो में होंगे।
First LOOK: अजय देवगन की अगली फिल्म "मैदान"- पहली झलक ही एकदम जबरदस्त


Click it and Unblock the Notifications