First LOOK: अजय देवगन की अगली फिल्म "मैदान"- पहली झलक ही एकदम जबरदस्त
सुपरस्टार अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म 'मैदान' से दो नए पोस्टर्स शेयर किये हैं। कोई शक नहीं कि उनकी झलक फैंस को और भी बेसब्र कर देगी। जहां पहले रिलीज पोस्टर्स में उनकी झलक नहीं दिखी थी, यहां अजय फुटबॉल के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। यह एक स्पोर्ट्स- ड्रामा फिल्म है, जो सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित होगी। 'बधाई हो' फेम निर्देशक अमित शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 नवंबर 2020 को रिलीज होने वाली है। जबकि फिल्म को बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
साल 2020 में अजय देवगन बैक टू बैक शानदार फिल्मों के साथ फैंस के सामने आने वाले हैं। जहां तान्हाजी अब तक 200 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है और ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। वहीं, इस साल अजय की और चार फिल्में लाइन में हैं। जल्द ही फिल्म 'मैदान' का पहला टीजर रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications