2021 में शुरू हो सकती है अजय देवगन की 'चाणक्य' की शूटिंग, फिल्म के लिए सिर मुडवाएंगे सुपरस्टार?
अजय देवगन की वैसे तो कई फिल्में आने वाली हैं।लेकिन इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म मेडे की शूटिंग में बिजी है। इस बीच अजय देवगन की आने वाली फिल्म चाणक्य को लेकर नई डिटेल्स सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राइटर और लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने इस बात की ओर इशारा किया है कि अजय देवगन की आने वाली फिल्म चाणक्य डिब्बाबंद नहीं हुई है, बल्कि कोरोना महामारी के चलते इसे बनाने में देरी हो रही है।
मिड डे वेबसाइट से की बातचीत में लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने बताया कि अजय देवगन स्टारर चाणक्य की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। ये फिल्म कोरोना के चलते देरी का शिकार हुई है। अजय देवगन इस फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू कर सकते हैं। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म चाणक्य में अजय देगवन बाल्ड लुक में नजर आ सकते हैं। जी हां, उन्होंने इस बारे में संकेत दिए कि एक्टर अजय देवगन चाणक्य के रोल के लिए अपना सिह मुंडवा सकते हैं।
सोनू सूद को BMC ने बताया 'आदतन अपराधी', कहा- अवैध निर्माण के मामले में हमेशा तोड़े नियम


Click it and Unblock the Notifications











