सोनू सूद को BMC ने बताया 'आदतन अपराधी', कहा- अवैध निर्माण के मामले में हमेशा तोड़े नियम

अवैध निर्माण मामले में सोनू सूद की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीएमसी ने एक बार फिर हाई कोर्ट में हलफनामा दायर कर एक्टर सोनू सूद के लिए कहा कि वह आदत से मजबूर है। वह हमेशा अवैध निर्माण के मामले में नियम तोड़ते हैं। दरअसल हाल में ही बीएमसी ने अभिनेता के खिलाफ अवैध निर्माण का मामला दर्ज करवाया है। इतना ही नहीं हाई कोर्ट में बीएमसी ने सोनू सूद को आदतन अपराधी तक बताया है। बीएमसी ने सोनू सूद को नोटिस भी भेजा है। जिसके बाद खबरें आईं कि सोनू सूद ने एनसीपी नेता शरद पवार से मुलाकात की। इस मुलाकात को इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

बीएमसी द्वारा दाखिल कोर्ट के एफिडेविट में ये कहा गया है कि जुहू स्थित इमारत में में लगातार अधिकृत निर्माण करवाया गया है। जबकि दो बार इस गैर कानूनी निर्माण को हटाने की कार्रवाई भी की जा चुकी है। इस तरह के आरोप लगाते हुए बीएमसी ने सोनू सूद को आदतन अपराधी बताया।

Sonu Sood

गौरतलब है कि बीएमसी ने सोनू सूद को अवैध निर्माण को लेकर नोटिस भेजा था और फिर सोनू सूद ने हाई कोर्ट का रुख किया था। अब बीएमसी ने एक कदम और बढ़ाते हुए कोर्ट में हलफनामा दायर किया है।

बीएमसी का कहना है कि एक्टर सोनू सूद ने अपनी रिहाइशी इमारत शक्ति सागर को होटल में बदलने का प्रयास किया है। वह आदत के चलते बार बार अवैध निर्माण करवा रहे हैं। वह वित्तीय लाभ के लिए ऐसा कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X