PICS: शराब की बोतल पर काजोल और अजय देवगन की फोटो, 22 सालों का साथ- अभी भी सबसे रोमांटिक जोड़ी
24 फरवरी 2021 को अजय देवगन और काजोल शादी की 22वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों ने ही सोशल मीडिया पर स्पेशल और रोमांटिक पोस्ट शेयर किया। फैंस अजय-काजोल के इन रोमांटिक फोटोज को खूब पसंद कर रहे हैं।
काजोल ने पति अजय देवगन के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की। जिसमें अजय देवगन स्माइल करते तो काजोल उनकी तरफ देखती नजर आ रही हैं। काजोल ने लिखा, सर आप बहुत अट्रैक्टिव हैं, इसीलिए मैं आप को ऐसे घूर रही हूं। साथ ही हैशटैग में काजोल ने लिखा- 22 साल, अभी भी जारी, शानदार और हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते हुए।
वहीं अजय देवगन ने काजोल के साथ एक खास फोटो शेयर की। उन्होंने एक वाइन की बोतल पर अपनी और पत्नी काजोल की फोटो शेयर की। इस पर उन्होंने लिखा, '1999 में जंग लड़ी, केवल एडिशन।'
श्रीदेवी की पुण्यतिथि: जाह्नवी कपूर-खुशी कपूर का इमोशनल पोस्ट, आप भी हो जाएंगे भावुक- PICS


Click it and Unblock the Notifications











