श्रीदेवी की पुण्यतिथि: जाह्नवी कपूर-खुशी कपूर का इमोशनल पोस्ट, आप भी हो जाएंगे भावुक- PICS
24 फरवरी के दिन ही श्रीदेवी की मौत हुई थी। इस आकस्मिक घटना ने देशभर को हिला कर रख दिया था। आज श्रीदेवी की तीसरी पुण्यतिथि है और फैंस से लेकर परिवार उन्हें आज भी उस कदर ही मिस करता है। श्रीदेवी की दो बेटियां हैं जो बिल्कुल उन्हीं की तरह दिखती हैं और उन्हीं की तरह खूबसूरत भी हैं।
श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर दो बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने मां को याद किया। दोनों का ये इमोशनल पोस्ट हर किसी को भावुक कर देगा। खुशी और जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर मां को याद किया और प्यारे पोस्ट लिखे जिसे पर दूसरे बॉलीवुड स्टार्स ने भी रिएक्ट किया।

सोशल मीडिया पर श्रीदेवी हैशटैग ट्रेंड भी कर रहा है। फैंस उन्हें खूब याद कर रहे हैं, चांदनी हो या हवा हवाई, हर किरदार को फैंस भूला नहीं पाए हैं। सोशल मीडिया पर श्रीदेवी की ढेरों फोटो वायरल हो रही हैं।

मां श्रीदेवी के लिए जाह्नवी कपूर का पोस्ट
जाह्नवी कपूर ने मां के हाथ से लिखे पुराने पोस्ट को शेयर किया। जिसमें श्रीदेवी ने बेटी जाह्नवी के लिए लिखा है, आई लव यू मेरी लब्बू, आप दुनिया में मेरी सबसे प्यारी बेबी हो। हमेशा आपको ऐसे ही प्यार करते रहेंगे।

करण जौहर ने भी किया याद
जाह्नवी कपूर के पोस्ट पर करण जौहर ने भी रिएक्ट किया। हार्ट का इमोजी शेयर कर निर्देशन ने भी लीजेंड श्रीदेवी को मिस किया। वहीं डायरेक्टर शशांक खेतान जैसे स्टार्स का कमेंट्स भी देखने को मिले।

श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर का पोस्ट
श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर अभी बॉलीवुड से दूर हैं, हाल में ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट पब्लिक किया। इस अकाउंट से ही खुशी कपूर ने मां श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर की प्यारी तस्वीर पोस्ट की।

परिवार ने की पूजा
मंगलवार को श्रीदेवी के परिवार ने चैन्नई आवास पर एक पूजा भी रखी। जहां बोनी कपूर, खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications











