दृश्यम बॉक्स ऑफिस पर ये बोल गए अजय देवगन!
[बॉक्स ऑफिस] अजय देवगन की दृश्यम को लेकर दर्शकों का मिला जुला रिएक्शन है। कुछ लोगों को फिल्म अच्छी लग रही है और कुछ को बेकार। लेकिन कुल मिलाकर अजय देवगन की फिल्म चर्चा में हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर औसत कलेक्शन मिल रहा है। फिल्म का ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन 30 करोड़ रुपए रहा।
इस पर अजय ने आखिरकार अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है। अजय देवगन की मानें तो दृश्यम जैसी फिल्में बहुत कम बनती हैं। ऐसे में यदि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती है तो यह बिज़नेस और एक्टर होने के नाते सम्मान की बात है। अजय देवगन ने ट्वीट करके कहा कि दृश्यम को मिल रहे रिस्पांस से वो पूरी तरह संतुष्ट हैं। ऐसी फिल्में जब अच्छा कलेक्शन करती हैं तो अच्छा लगता है। साथ ही बहुत ही सम्मानित महसूस होता है कि आप अच्छा काम कर रहे हैं।
[REASONS: बेहतरीन थी अजय की दृश्यम, पर फैन्स क्यों निराश!]
फिल्म एक इमोशनल थ्रिलर ड्रामा है जिसमें अजय देवगन एक केबल ऑपरेटर का किरदार। विजय सालगांवकर की ज़िंदगी सिनेमा और अपने परिवार के ईर्द-गिर्द घूमती है। और अपने परिवार को बचाने के लिए वो किसी भी हद तक जा सकता है।
[BOX OFFICE: सलमान छोड़िए, दीपिका से भी हार गए अजय]


Click it and Unblock the Notifications














