अजय देवगन स्टारर 'चाणक्य' की स्क्रिप्ट लॉक, निर्देशक ने किया कंफर्म- 2022 की बड़ी रिलीज फाइनल!
साल 2018 में नीरज पांडे और अजय देवगन ने जोर शोर से 'चाणक्य' की घोषणा की थी। जिसे लेकर फैंस भी काफी उत्साहित थे। फिल्म 2020 में फ्लोर पर आने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से टल गई। बहरहाल, अब निर्देशक नीरज पांडे ने कंफर्म किया है कि चाणक्य की स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है। और फिल्म साल 2021 के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी।
नीरज पांडे ने कहा कि इस पीरियड ड्रामा फिल्म का फाइनल ड्राफ्ट लॉक कर लिया गया है और आने वाले तीन- चार महीनों में इसकी तैयारी शुरु हो जाएगी। कुछ महीनों तक इसकी ट्रेनिंग चलेगी। फिलहाल नीरज अपनी चर्चित वेब सीरिज स्पेशल ऑप्स के दूसरे सीजन के रिलीज की भी तैयारी कर रहे हैं।

लॉकडाउन दिनों में भी नीरज पांडे ने चाणक्य पर काम शुरु रखा था। उन्होंने बताया था कि हर विभाग के प्रमुख से कॉल के जरीए लगातार बातें हो रही हैं, वीएफएक्स, कॉस्ट्यूम से लेकर लोकेशन, सेट डिजाइन आदि।
ऋतिक रोशन ने दिया 'द व्हाइट टाइगर' का शानदार रिव्यू- प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 'थैंक यू दोस्त'


Click it and Unblock the Notifications











