दिल्ली में हुई अजय देवगन की लड़ाई का वीडियो वायरल? एक्टर की टीम ने कहा- बिल्कुल झूठ, अफवाह है
हाल ही में दिल्ली के एरोसिटी इलाके में हुई लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी हैं और कुछ लोग उन्हें मार रहे हैं। बहरहाल, अजय के प्रवक्ता ने इस वीडियो को फेक बताते हुए कहा है कि अजय के ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है, वह 14 महीने से दिल्ली तक नहीं गए हैं।
अजय देवगन के प्रवक्ता ने बयान जारी किया है, "दिल्ली के एक पब के बाहर झगड़े से संबंधित मीडिया रिपोर्ट्स पूरी तरह से बेबुनियाद और गलत हैं। लोग ध्यान दें कि अजय देवगन पूरे वक्त 'मैदान' 'मेडे' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग में व्यस्त रहे हैं और उन्होंने पिछले 14 महीने से दिल्ली में कदम ही नहीं रखा है।"

आगे कहा गया है, "अजय अपने जिम्मेदाराना व्यवहार और सामाजिक शिष्टाचार के लिए जाने जाते हैं। यह वीडियो फेक है। मीडिया से गुजारिश है कि वे इस तरह की खबर को चलाने से पहले इसकी प्रामाणिकता की जांच कर लें।"
दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने एक वीडियो डालकर दावा किया कि अजय देवगन का कार पार्किंग को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी है। इस वीडियो किसी का चेहरा साफ नहीं दिख रहा।
बहरहाल, अब यह साफ है कि वीडियो में जो शख्स है, वह अजय देवगन नहीं हैं। याद दिला दें, इसी महीने की शुरुआत में मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक शख्स ने अजय पर किसान विरोधी होने का इल्जाम लगाते हुए उनकी कार को बीच सड़क पर रोक लिया था। बाद में मुंबई पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया था।
अक्षय कुमार, करीना कपूर से लेकर ऋतिक रोशन- बॉलीवुड सितारों ने फैंस को दी शुभकामनाएं, PHOTOS


Click it and Unblock the Notifications