अक्षय कुमार, करीना कपूर से लेकर ऋतिक रोशन- बॉलीवुड सितारों ने फैंस को दी शुभकामनाएं, PHOTOS
कोरोना वायरस को देखते हुए इस बार कई राज्यों में होली मिलन को लेकर हिदायतें दी गई हैं और लोगों के इकट्ठा होने पर मनाही है। ऐसे में लोग घरों में अपने परिवार के साथ ही त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं। रंगों के त्योहार होली के मौके पर सभी बॉलीवुड सितारे फैंस को सोशल मीडिया पर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन से लेकर कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा, सभी सितारों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों के साथ यादें शेयर की हैं और फैंस को त्योहार की बधाई दी है। सभी सितारे अपने परिवार के साथ होली सेलिब्रेट कर रहे हैं।

जहां ऋतिक रोशन ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- "प्यार, हंसी, जिंदादिली, हैप्पी होली, खूबसूरत लोग, आशीर्वाद बना रहे।" वहीं, दीया मिर्जा लिखती हैं, "हैप्पी होली, फूलों से बने ऑर्गेनिक गुलाल से मुझे प्यार है।"
अभिषेक बच्चन ने कहा- Wish you all a very happy and safe Holi.. वहीं, अमिताभ बच्चन ने पुरानी यादों को शेयर किया है।
अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन और अभिषेक के साथ शेयर की होली की प्यारी सी तस्वीर, फैंस को दी शूभकामनाएं


Click it and Unblock the Notifications











