2017 की दिवाली अजय देवगन के नाम.. सीक्वल के लिए हो जाएं तैयार!

[बॉलीवुड न्यूज] अजय देवगन ने साल 2017 की दिवाली अपने नाम कर ली है। जी हां, कुछ ही समय पहले अजय देवगन ने ट्विट कर घोषणा कि है कि उनकी हिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल आने वाला है। फिल्म 2 साल के बाद दिवाली पर रिलीज होगी।

ajay devgan

हम्म.. जहां सभी सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के पोस्टर प्रमोशन में व्यस्त थे। अजय अपनी फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट में बिजी थे। खैर, एक्शन किंग के इस घोषणा से उनके फैंस बहुत खुश हुए हैं।

PICS: अजय देवगन ने बिगाड़ दी करण जौहर की प्लानिंग..फिर से..

सन ऑफ सरदार साल 2012 में आई एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म में अजय के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त मुख्य किरदारों में थे। जब कि सल्लू मियां कैमियो करते दिखे थे। फिल्म को डाइरेक्ट किया था अश्विनी धीर ने। दिलचस्प बात यह है कि सन ऑफ सरदार भी 2012 में दिवाली के मौके पर ही रिलीज हुई थी और सफल रही थी।

बहरहाल, सीक्वल की घोषणा तो हो चुकी है लेकिन फिल्म के कास्ट से संबंधित अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X