'सिंघम रिटर्न्स' के लिए अजय धरेंगे एनिमेटेड रूप
फिल्म का प्रचार एनिमेटड होगा इसलिए अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' का प्रमोशन एनिमेटेड अवतार में करेंगे और अपने प्रमोशन में वो देश के ज्वलंत मुद्दों पर लोगों को साहसिक रुख अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते नजर आ रहे हैं।
'सिंघम रिटर्न्स' के लिेए अजय धरेंगे एनिमेटेड रूप
इसलिए अजय देवगन ने फिल्म की साझेदार लेने के लिए आज तक समाचार चैनल ने निर्माताओं के साथ करार किया है। चैनल अपने कार्यक्रम 'हल्ला बोल' के प्रचार के लिए अजय के किरदार का प्रयोग कर रहा है। प्रोमो की इस श्रृंखला में उच्च गुणवत्ता के एनिमेशन का प्रयोग किया जा रहा है जो लोगों को गलत कामों के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश देता है।
अजय देवगन और आज तक साथ-साथ
फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा, "आज तक ने बेहतर और अनोखा वीडियो बनाया है। यह जिस तरह से बनाया गया है, उसे देखकर हम बहुत खुश हैं क्योंकि यह लोगों में सामाजिक जागरुकता लाएगा।"
अजय ने शाहरूख को बोला थैंक्यू कहां पंगे की खबर मीडिया की देन
एक वीडियो में सिंघम के एनिमेटेड किरदार को रोगी को अस्पताल पहुंचाने के लिए जाम हटाने के लिए एंबुलेंस की मदद करते दिखाया गया है। गौरतलब है कि अजय देवगन की मोस्ट अवेटड मूवी 'सिंघम रिटर्न्स' को अजय ने इस फिल्म को राष्ट्र को समर्पित किया है।
फिल्म के ट्रेलर लांचिंग के मौके पर सुपर स्टार अजय देवगन ने कहा था कि उनकी आने वाली फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' राष्ट्र को समर्पित है। निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' 2011 में आई उनकी फिल्म 'सिंघम' का सीक्वल है। अजय ने इसमें पुलिस इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम की अपनी भूमिका दोहराई है।


Click it and Unblock the Notifications












