जानिए किसे है 'सिंघम रिटर्न्स' की रिलीज का इंतजार?
अगर कोई बीवी अपने मियां की फिल्म रिलीज का इंतजार कर रही है तो इसमें बुराई क्या है? यह तो उसका अपने पति के प्रति प्यार है जिसे देखकर लोगों को खुश होना चाहिए। इस बार खुश होने का मौका दिया है अभिनेत्री काजोल ने, जिन्हें अपने जान से प्यारे पति अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' की बेसब्री से इंतजार है।
एक इवेंट में मीडिया से बात करते हुए काजोल ने कहा कि "मुझे 'सिंघम रिटर्न्स' का इंतजार है। मैंने इसकी पटकथा नहीं सुनी, लेकिन मुझे सुनने में आया है कि यह एक बहुत दिलचस्प फिल्म है। अजय फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और मुझे यकीन है कि यह अच्छी बनने वाली है।"
आपको बता दें कि रोहित शेट्टी निर्देशित 'सिंघम रिटर्न्स' में अजय और करीना कपूर हैं। जो कि 'सिंघम' की सीक्वेल है।'सिंघम' वर्ष 2010 में रिलीज हुई। फिल्म में अजय देवगन और काजल अग्रवाल प्रमुख भूमिका में थे।
अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। फिल्म इस साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में अजय ने इसमें पुलिस इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम की अपनी भूमिका दोहराई है।
More from Filmibeat
kajol ajay devgan singham singham returns rohit shetty काजोल अजय देवगन सिंघम सिंघम रिटर्नस रोहित शेट्टी


Click it and Unblock the Notifications












