अजय देवगन ने लॉक की कॉमेडी फिल्म 'गोबर!', निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मिलाया हाथ

कोरोना महामारी ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री को एक बार फिर स्लो कर दिया है। लेकिन अजय देवगन एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट्स से जुड़ते जा रहे हैं। बतौर एक्टर ही नहीं, बल्कि एक डाइरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी। हाल ही में अजय देवगन ने निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर से कॉमेडी- ड्रामा फिल्म 'गोबर' के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म का निर्देशन सबल शेखावत करेंगे। इसे 2021 के अंत तक शुरु किया जाएगा।

अजय देवगन ने फिल्म पर बात करते हुए कहा कि, "इस फिल्म की कहानी बहुत ही अनोखी, मजेदार और मनोरंजक है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करेगी। हमें पूरा भरोसा है कि हम जैसा चाहते हैं, यह फिल्म वैसा ही प्रभाव डालेगी। हम चाहते हैं कि दर्शक हंसें, आराम करें, थोड़ा सोचें और साथ-साथ आनंद भी लें।"

Ajay Devgn

फिलहाल फिल्म से बतौर एक्टर भी अजय देवगन जुड़ने वाले हैं या नहीं, इसका खुलासा नहीं किया गया है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, "फिल्म की कहानी 90 के दशक में सेट है। एक वेटरनरी डॉक्टर को लावारिस जानवरों से काफी मोहब्‍बत है। जानवरों के लिए वह कुछ करना चाहता है। लेकिन उसकी राह में लोकल हॉस्पिटल एडमिनिस्‍ट्रेशन में कार्यरत भ्रष्‍ट अधिकारी रोड़ा अटकाते हैं। ऐसे में क्‍या वह डॉक्‍टर जानवरों को उनका हक दिलवा पाता है, फिल्‍म उसकी इसी जर्नी के बारे में है।"

भ्रष्टाचार के बीच कॉमेडी

भ्रष्टाचार के बीच कॉमेडी

वहीं, निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर कहते हैं, "यह एक आम आदमी की असाधारण हिम्मत की कहानी है। वह हंसी-ठहाकों के साथ भ्रष्टाचार का सामना करता है और यह संदेश पहुंचता है कि आम आदमी बहुत शक्तिशाली होता है। यह सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म है और भ्रष्टाचार के अंदर की दुनिया का खुलासा करती है।"

अजय इस फिल्म में जान डाल देंगे

अजय इस फिल्म में जान डाल देंगे

उन्होंने आगे कहा, मैं अजय देवगन के इस तरह के क्लासिक चुनावों का तहेदिल से सम्मान करता हूं। मैं अजय और उनकी प्रोडक्शन टीम के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक हूं। क्योंकि वे इस फिल्म में जान डाल देंगे।

निर्देशक-लेखक सबल शेखावत

निर्देशक-लेखक सबल शेखावत

वहीं, निर्देशक-लेखक सबल शेखावत ने खुशी जताते हुए कहा, "मैं अजय और सिद्धार्थ जैसे निर्माताओं का आभारी हूं और खुश हूं कि उन्होंने मेरे नजरिए पर विश्वास दिखाया। दोनों ही प्रोडक्शन हाउस ने बहुत बेहतरीन सिनेमा दिए हैं और मुझे उम्मीद है कि मेरा निर्देशन भी उतना ही बेहतरीन होगा। बतौर निर्देशक मैं बेहद उत्साहित हूं।"

90 के दशक की याद दिलाती है

90 के दशक की याद दिलाती है

'गोबर' एक ऐसी फिल्म है, जो दर्शकों को 90 के दशक के दिनों और छोटे शहर में रहने वाले लोगों के सरल जीवन की ओर ले जाएगी। निर्देशक ने कहा, मैंने यह कहानी सच्ची घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लिखी है।

बैक टू बैक फिल्में

बैक टू बैक फिल्में

फिलहाल अजय देवगन इस वक्त कई फिल्मों में व्यस्त हैं।उनकी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का पोस्‍ट प्रोडक्‍शन चल रहा है। 'मे डे' की शूटिंग लॉकडाउन की वजह से अटक गई है, जिसमें एक्टिंग के साथ साथ अजय निर्देशन भी कर रहे हैं। 'थैंकगॉड' की शूटिंग भी रूकी हुई है क्योंकि इसके एक प्रोड्यूसर दीपक मुकुट को कोरोना हो गया है।

लॉकडाउन की वजह से अटकी फिल्में

लॉकडाउन की वजह से अटकी फिल्में

अजय देवगन की फिल्म मैदान इसी साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। लेकिन फिलहाल फिल्म की लगभग एक महीने की शूटिंग बची है, जो कि लॉकडाउन के बाद शुरु होने वाली है।

BREAKING: धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'दोस्ताना 2' से बाहर हुए कार्तिक आर्यन, नखरों से परेशान निर्माता

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X