BREAKING: धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'दोस्ताना 2' से बाहर हुए कार्तिक आर्यन, नखरों से परेशान निर्माता
धर्मा प्रोडक्शन की आगामी फिल्म 'दोस्ताना 2' से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म से मुख्य कलाकार कार्तिक आर्यन को बाहर निकाल दिया गया है। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो धर्मा अब कार्तिक के साथ कभी काम नहीं करने वाली है। कार्तिक के लगातार नखरों से परेशान होकर निर्माता- निर्देशक ने यह कदम उठाया है।
बता दें, फिल्म से कार्तिक के साथ जान्हवी कपूर और डेब्यू कलाकार लक्ष्य काम कर रहे थे। फिलहाल फिल्म में कार्तिक की जगह कौन लेगा, यह फाइनल नहीं है। दोस्ताना 2 का निर्देशन कर रहे हैं Collin D'Cunha। जबकि प्रोड्यूसर हैं करण जौहर।

सूत्रों के अनुसार, "फिल्म को लेकर कार्तिक का व्यवहार काफी अनप्रोफेशनल रहा था। वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मिला कर चल रहे थे, जिससे निर्माता परेशान थे। इतना ही नहीं, बल्कि समय के साथ कार्तिक के डिमांड भी बढ़ रहे थे। शूटिंग शुरु होने के बाद भी एक्टर लगातार स्क्रिप्ट में बदलाव की डिमांड कर रहे थे, जो निर्माता- निर्देशक के लिए संभव नहीं था.."
धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म के साथ एक पॉपुलर टीवी एक्टर और मॉडल रह चुके लक्ष्म फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। एक ओर जहां नेपोटिज्म को लेकर इतनी चर्चा है.. वहीं फिल्म से जुड़े सूत्र की मानें तो सेट पर कार्तिक अपने साथी कलाकार लक्ष्य को लेकर भी सर्पोटिव नहीं थे, जबकि दोनों ही फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते हैं।
हाल ही में कुछ समय से लगातार ये खबर चल रही है कि कार्तिक आर्यन काफी जल्दी धर्मा प्रोडक्शन की एक और फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं, जिसका निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं। लेकिन करण जौहर ने ट्विट कर साफ कर दिया था कि फिल्म का कास्टिंग फाइनल नहीं है। बहरहाल, अब यह लिंक जोड़कर देखा जा सकता है। कोई शक नहीं कि कार्तिक के करियर के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications












