अजय देवगन शाहरूख से पहले ही दिखा देंगे 'दिलवाले' की झलक!

[बॉलीवुड समाचार] दिलवाले याद है। अब आप कहेंगे कि भूलने का वक्त ही कहां दे रही है मीडिया। ऊपर से शाहरूख काजोल की फिल्म के बारे में भी कोई कुछ भूलता है। तो मतलब आप दिलवाले भूल ही गए। बात हो रही अजय देवगन-रवीना टंडन और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म की।

दिलवाले 1994 सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ओपनर थी और फिल्म ने खूब कमाई की थी। इस फिल्म में अजय देवगन और सुनील शेट्टी की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था और फिर ये दोनों एक साथ नज़र नहीं आए।

हालांकि एक दो फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया पर कहीं भी वो बात नहीं थी। अब खबर आ रही है कि दिलवाले की इस जोड़ी की झलक देखने को मिलेगी अजय देवगन और तबू स्टारर दृश्यम में। इस फिल्म के लिए सुनील शेट्टूी को एक अहम किरदार के लिए अप्रोच किया गया है।
ALSO READ: अजय देवगन से अपने बॉयफ्रेंड के बारे में सलाह लेती थीं काजोल

दृश्यम इस साल ही रिलीज़ होगी जबकि रोहित शेट्टी की दिलवाले इस साल की आखिरी रिलीज़ फिल्म होगी ऐसे में अजय देवगन अपनी दिलवाले की झलक दिखाकर लोगों को इस ब्लॉकबस्टर की याद पहले ही दिला देंगे। दिलवाले में सुनील शेट्टी एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में थे और उन्हें इस रोल के लिए फिल्मफेयर सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में नामांकन भी मिला था।
BOOKED:अगले 2 सालों तक हर त्योहार पर केवल KHANS

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X