रेमो का आया अजय देवगन पर दिल, फिल्म की तैयारी में..

बॉलीवुड के चर्चित कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का दिल इन दिनों बॉलीवुड के एक्शन मैन अजय देवगन पर आया हुआ है। इसलिए खबर आ रही है कि वो अजय देवगन के साथ फिल्म बनाने की फिराक में हैं। रेमो ने इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताते हुए बस संकेत दिया कि वो अजय के साथ एक फिल्म की तैयारी में हैं, अजय से इस सिलसिले में बात हो चुकी है, बस उनकी हां का इंतजार है।

मालूम हो कि फिल्मी दुनिया में इन दिनों प्रभुदेवा और अजय देवगन के यराने के चर्चे हैं और रेमो और प्रभु की भी काफी गहरी दोस्ती है। इसलिए ही शायद रेमो भी अब अजय देवगन के साथ फिल्म बनाने की सोच रहे हैं।

कलर्स के डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा... में जज की भूमिका निभा रहे रेमो ने इससे पहले दो फिल्में एबीसीडी और फालतू बनायी थी। जिसमें नृत्य संगीत की अहम भूमिका थी ऐसे में अजय देवगन को लेकर उनका फिल्म बनाना निश्चित रूप से काफी दिलचस्प होगा क्योंकि अजय देवगन एक नॉन डांसर एक्टर हैं और रेमो की फिल्म में डांस की अहम भूमिका होगी। ऐसे में अजय, रेमो की फिल्म में कैसे डांस करेंगे, यह देखने वाला होगा।

वैसे इससे पहले खबर आयी थी कि रेमो, माधुरी दीक्षित को भी लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, लेकिन वो फिल्म कहां गयी किसी को पता नहीं देखते हैं कि अजय के साथ उनकी फिल्म बन पाती है कि नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X